Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 LIVE Updates: 10वीं और 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका
Police Vacancy 2022, SI Recruitment, IAF Recruitment: यहां हम आपको नई भर्ती के साथ ही उसके लिए आवश्यक योग्यता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी बताएंगे।
Indian Army Bharti, BSF Bharti 2022, Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन (UPPSC) ने माइंस ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार UPPSC Mines Officer Recruitment 2022 के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 19 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है। इसके अलावा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BSF Constable Tradesman Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर 1 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू की जा चुकी है।
राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार RSMSSB Junior Engineer Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर 19 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2022 से शुरु की जा चुकी है।
Live Updates
2:30 (IST) 22 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: BSF भर्ती के लिए योग्यता
सीमा सुरक्षा बल में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए। इसके अलार्म भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल निर्धारित की गई है।
2:01 (IST) 22 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: BSF भर्ती रिक्ति विवरण
इस प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल ट्रेड्समैन के कुल 2788 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, पुरुष कांस्टेबल के 2651 पदों और महिला कॉन्स्टेबल के 137 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।
1:29 (IST) 22 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: BSF भर्ती 2022
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर 1 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू की जा चुकी है।
1:03 (IST) 22 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: OPSC भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर 28 जनवरी से 28 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
12:37 (IST) 22 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: OPSC भर्ती के लिए योग्यता
असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफीसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास एग्रीकल्चर / हॉर्टिकल्चर में बैचलर्स ऑफ साइंस डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है।
11:59 (IST) 22 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: OPSC भर्ती रिक्ति विवरण
इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर के कुल 123 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 62 पद, एसईबीसी के लिए 14 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 20 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 27 पद शामिल हैं।
11:30 (IST) 22 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: OPSC भर्ती 2022
ओडिशा पब्लिक सर्विस कमिशन ने ओडिशा एग्रीकल्चर एंड फूड प्रोडक्शन सर्विस के तहत असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर 28 जनवरी 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है।
11:03 (IST) 22 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: DSSSB भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर 9 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
10:34 (IST) 22 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: DSSSB भर्ती के लिए योग्यता
लीगल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर्स और लॉ की डिग्री होनी चाहिए। सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है इसलिए उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
10:01 (IST) 22 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: DSSSB भर्ती रिक्ति विवरण
इस प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन और दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमिटी सहित अन्य विभागों में असिस्टेंट लॉ ऑफिसर / लीगल असिस्टेंट के कुल 26 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 20 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 4 पद और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 2 पद शामिल हैं।
9:32 (IST) 22 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: DSSSB भर्ती 2022
दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड ने विभिन्न विभागों में लीगल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर 9 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
9:03 (IST) 22 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: UPPSC भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 19 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 105 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
8:40 (IST) 22 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: UPPSC भर्ती के लिए योग्यता
माइंस ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री या तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।
8:02 (IST) 22 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: UPPSC भर्ती रिक्ति विवरण
इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 19 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, माइंस ऑफिसर के 16 पद, प्रिंसिपल के 1 पद, प्रोफेसर के 1 पद और रीडर के 1 पद शामिल हैं।
7:31 (IST) 22 Jan 2022
Sarkari Naukri-Result 2022 LIVE Updates: UPPSC भर्ती 2022
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन (UPPSC) ने माइंस ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। सभी योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर 19 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।