VIDEO: 1 गेंद पर बनाएं 13 रन, नीदरलैंड के खिलाफ सैंटनर का बल्ले से दिखा तूफानी अंदाज
Last Updated:
NZ vs NED: मिचेल सैंटनर ने बल्लेबाजी के दौरान आखिरी ओवर में ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे बड़े-बड़े बल्लेबाज नही कर पाते हैं।
NED vs NZ: न्यूजीलैंड और नीदरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड को 99 रनों से हरा दिया। मैच के हीरो रहे न्यूजीलैंड के मिचेस सैंटनर ने पहले बल्ले से तूफआन मचाया उसके बाद नीदरलैंड के पांच खिलाड़ियों को पवेलियन रवाना किया।
इस मैच को दौरान मिचेल सैंटनर ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जो बड़े-बड़े बल्लेबाज नही कर पाए। मिचेल सैंटनर ने नीदरलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 1 गेंद पर 13 रन बना दिए।
खबर से जुड़ी तीन अहम बातें…
- वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड का विजयी रथ जारी
- नीदरलैंड को 99 रनों से दी मात
- मिचेल सैंटनर ने एक गेंद पर जड़े 13 रन, वीडियो वायरल
नीदरलैंड ने पहले टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में सात विकेट पर 322 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से खेलते हुए मिचेल सैंटनर ने शानदार प्रदर्शन किया। मिचेल सैंटनर ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसे बड़े-बड़े बल्लेबाज अपने नाम नही कर पाए।
मिचेल सैंटनर ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर ये कारमना किया। नीदरलैंड की ओर से आखिरी ओवर में गेंद बास डी लीडे को दी गई। ओवर की आखिरी गेंद पर बास डी लीडे ने एक फुलटॉस बॉल फेंकी जिसपर सैंटनर ने शानदार छक्का जड़ दिया। अंपायर ने इस गेंद को तुरंत नो-बॉल करार दिया और न्यूजीलैंड को फ्री हिट मिल गई। सैंटनर एक बार फिर स्ट्राइक पर थे और उन्होंने इस गेंद पर भी छक्का जड़ दिया। इस बार सैंटनर ने बैकवर्ड पॉइंट पर छक्का लगाया। दो छक्कों और नो-बॉल के साथ सैंटनर ने एक गेंद पर 13 रन बनाए।
सैंटनर ने वर्ल्ड कप में पांच विकेट लेकर रचा इतिहास
कीवी स्पिनर सैंटनर ने पांच विकेट के लेकर इतिहास रच दिया। वह न्यूजीलैंड के लिए विश्व कप में पांच विकेट लेने वाले पहले बाएं हाथ के स्पिनर हैं। इससे पहले दुनिया के दो ही खिलाड़ी ऐसा कर पाए हैं। भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 2011 में बंगलूरू में आयरलैंड के खिलाफ 31 रन देकर पांच विकेट लिए थे। वहीं, बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने 2019 में साउथम्पटन में अफगानिस्तान के खिलाफ 29 रन देकर पांच विकेट झटके थे।
यह भी पढ़ें- NZ Vs NED: इस भारतीय खिलाड़ी के फैन है सैंटनर, मैच के बाद श्रेय देते हुए कह डाली बड़ी बात
First Published: