Happy Ambedkar Jayanti 2021 Wishes Images, Quotes, Messages: अंबेडकर जयंती पर इन संदेशों को शेयर कर दें बधाई
- Hindi News
- जीवन-शैली
- Happy Ambedkar Jayanti 2021 Wishes Images, Quotes, Messages: अंबेडकर जयंती पर इन संदेशों को करें शेयर
Happy Bhimrao Ambedkar Jayanti 2021 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: अंबेडकर विदेश में अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की पढ़ाई करने वाले पहले भारतीय बने
जनसत्ता ऑनलाइन
Edited By tanya jha
Updated: April 14, 2021 5:07 PM
Happy Ambedkar Jayanti 2021 Images: 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ था
Happy Bhimrao Ambedkar Jayanti 2021 Wishes Images, Quotes, Status, Messages: 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ था। उनके माता-पिता महार जाति के थे, जिसे उस वक्त अछूत माना जाता था। इस कारण बचपन में उन्हें कई यातनाएं झेलनी पड़ी थीं। इसका प्रभाव उस उम्र से ही बाबा साहेब के मस्तिष्क पर पड़ा। 1908 में उत्कृष्ट परिणामों के साथ बॉम्बे विश्वविद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद बी.आर. अंबेडकर ने बॉम्बे विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में स्नातक किया। आगे की पढ़ाई के लिए वो विदेश चले गए। 1916 में कोलंबिया विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की और विदेश में अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की पढ़ाई करने वाले पहले भारतीय बने।
वे अनन्य कोटि के नेता थे, जिन्होंने अपना समस्त जीवन समग्र भारत की कल्याण कामना में न्योछावर कर दिया। आइए अंबेडकर जयंती पर शेयर करते हैं कुछ खास संदेश –
1. नींद अपनी खोकर जगाया हमको,
आंसू अपने गिराकर हंसाया हमको,
कभी मत भूलना उस महान इंसान को,
जमाना कहता है “बाबा साहेब अंबेडकर” जिनको,
अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
2. गरज उठे गगन सारा,
समुन्दर छोड़ें अपना किनारा
हिल जाए जहान सारा,
जब गूंजे “जय भीम” का नारा।
3. कर गुजर गए वो भीम थे,
दुनिया को जगाने वाले भीम थे,
हमने तो सिर्फ इतिहास पढ़ा है यारो,
इतिहास बनाने वाले मेरे भीम थे
4. आज का दिन है बड़ा महान
बनकर सूरज चमका इक इंसान
कर गए सबके भले का ऐसा काम
बना गए हमारे देश का संविधान
अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं