POLITICS

हरियाणा के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट:पंचकूला में 24 घंटे में 9 MM बारिश; गरज-चमक के साथ 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

चंडीगढ़25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
13 सितंबर से राज्य में फिर बारिश के आसार बने हुए हैं। - Dainik Bhaskar

13 सितंबर से राज्य में फिर बारिश के आसार बने हुए हैं।

हरियाणा में अलगे 3 घंटे 5 जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, करनाल में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।

हरियाणा में बीते कई दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई थी, लेकिन एक बार फिर से अब मौसम का मिजाज बदल गया है। रात को पानीपत समेत अन्य जगह बारिश भी हुई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 13 सितंबर से एक बार फिर बारिश में तेजी आने की संभावना है।

इस सप्ताह 0.8 MM बारिश
पूरे राज्य में इस सप्ताह महज 0.8 MM बारिश हुई, जो इस अवधि के सामान्य बारिश स्तर 28.5 MM की तुलना में 97 प्रतिशत की भारी गिरावट है। वहीं, मानसून सीजन के तहत एक जून से सात सितंबर तक राज्य में 378.8 MM बारिश हुई, जो इस अवधि के सामान्य वर्षा स्तर 382 MM की तुलना में लगभग एक प्रतिशत कम है।

18 जिलों में बने सूखे जैसे हालात
सितंबर के पहले सप्ताह राज्य के 18 जिलों में लगभग सूखे की स्थिति देखी गई। कुरुक्षेत्र, मेवात, पलवल व यमुनानगर को छोड़ दें तो राज्य के अन्य सभी जिलों में इस अवधि के सामान्य बारिश के स्तर में पूरे सौ प्रतिशत की गिरावट देखी गई। जबकि कुरुक्षेत्र में लगभग 97 प्रतिशत, मेवात में 70 प्रतिशत, पलवल में 95 प्रतिशत और यमुनानगर में 90 प्रतिशत गिरावट आई।

बारिश को लेकर चंडीगढ़ मौसम विभाग के द्वारा जारी किया गया चार्ट।

बारिश को लेकर चंडीगढ़ मौसम विभाग के द्वारा जारी किया गया चार्ट।

मानसून सीजन में 1% कम बारिश
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा में सितंबर का पहला सप्ताह बारिश की गतिविधियों के लिहाज से सूखा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार 1 से 7 सितंबर की अवधि में राज्य के बारिश के स्तर में भारी कमी दर्ज की गई। पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य श्रेणी में आंका गया है।

Back to top button
%d bloggers like this: