POLITICS

व्हाट्सऐप पर बिक रहा शेर का बच्चा:वाइल्ड लाइफ विभाग की शिकायत पर FIR दर्ज ; शावक की न रिकवरी, न ही कोई पता

जालंधर2 महीने पहले

  • कॉपी लिंक
पुलिस ने शेर के शावक का वॉट्सऐप पर सौदा करने वाले 3 लोगों पर केस दर्ज किया है। (प्रतीकात्मक फोटो) - Dainik Bhaskar

पुलिस ने शेर के शावक का वॉट्सऐप पर सौदा करने वाले 3 लोगों पर केस दर्ज किया है। (प्रतीकात्मक फोटो)

पंजाब में जालंधर के करतारपुर में शेर के बच्चे की सौदेबाजी सामने आई है। यहां वॉट्सऐप पर शेर के बच्चे की डील की जा रही थी। इसकी भनक वन एवं वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन विभाग को लग गई। उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवा दी। जिसके बाद 3 आरोपियों मनीष कुमार उर्फ लक्की निवासी नौगज्जा (करतारपुर), अनमोल निवासी तेज मोहन नगर और दीपांशु अरोड़ा निवासी देओल नगर जालंधर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हालांकि शेर का बच्चा कहां है?, उसे कहां से लाना था?, कहां रखा गया है?, इसके बारे में पुलिस और वन विभाग को कोई जानकारी नहीं है। इस वजह से इस केस में किसी तरह की रिकवरी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने वॉट्सऐप पर शेर के शावक की डील के आरोप में केस दर्ज किया है।

पढ़िए… पुलिस की तरफ से दर्ज FIR की कॉपी

पुलिस थाना करतारपुर में दर्ज FIR

पुलिस थाना करतारपुर में दर्ज FIR

पुलिस की FIR में भी शावक के बारे में कोई जानकारी नहीं

पुलिस ने जो वन एवं वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन विभाग की शिकायत पर FIR दर्ज की है उसमें भी कहीं कोई जिक्र नहीं है कि शावक को बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा जो मोर, बाज कछुए बेचने के आरोप भी लगाए हैं उनके भी किसी साक्ष्य का कोई जिक्र नहीं है।

जालंधर DFO बोले-पुलिस कर रही जांच
इस संबंध में जब जालंधर के DFO विक्रम कुंद्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी तक कोई रिकवरी नहीं है। उन्हें सिर्फ लीड मिली थी कि जंगली जानवरों की खरीद-फरोख्त को लेकर कोई डील चल रही है। इसी आधार पर पुलिस थाना करतारपुर में शिकायत दी गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस आगे जांच कर रही है। पुलिस ने 2 लोगों को डिटेन किया है। एक की तलाश की जा रही है।

इसी बीच एसपी सरबजीत राय ने बताया कि जंगली जानवरों की डील को लेकर फॉरेस्ट विभाग से शिकायत आई थी। शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। अभी कर इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। तफ्तीश अभी जारी है।


Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: