POLITICS

बंगाल में BJP सांसद बोले

  • Hindi News
  • National
  • India Bharat Controversy; West Bengal BJP MP Dilip Ghosh | Kharagpur Chai Pe Charcha

कोलकाता/ नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
बंगाल के खड़गपुर में चाय पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान भाजपा के सीनियर नेताओं ने कहा कि देश का नाम INDIA से बदलकर भारत रखा जाएगा। - Dainik Bhaskar

बंगाल के खड़गपुर में चाय पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान भाजपा के सीनियर नेताओं ने कहा कि देश का नाम INDIA से बदलकर भारत रखा जाएगा।

पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भाजपा सांसद दिलीप घोष ने 10 सितंबर को कहा कि देश का नाम INDIA से बदलकर भारत रखा जाएगा। इसे कोई रोक नहीं सकता। जो इसके खिलाफ हैं, वो देश छोड़कर जा सकते हैं।

चाय पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान दिलीप घोष ने कहा कि भाजपा बंगाल की सत्ता में आएगी, तो कोलकाता की सड़कों से गुलामी के निशान मिटा दिए जाएंगे। हम विदेशियों की मूर्तियों को सड़कों से हटाएंगे। हमारे बच्चे सुबह उठकर उनका चेहरा नहीं देखेंगे। वहां भगीरथ, शंकराचार्य की प्रतिमा होगी।

राहुल सिन्हा बोले- देश का नाम बदलने का यही सही समय
इसी कार्यक्रम में भाजपा के सीनियर नेता और पूर्व राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने कहा कि एक देश के दो नाम नहीं हो सकते। देश का नाम बदलने का यही सही समय है, क्योंकि G20 समिट को लेकर दुनिया भर के नेता दिल्ली में हैं।

राहुल सिन्हा साल 2009 से 2015 तक बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

राहुल सिन्हा साल 2009 से 2015 तक बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

TMC ने कहा- भाजपा I.N.D.I.A अलायंस से डर गई
तृणमूल कांग्रेस ने दिलीप घोष की टिप्पणी पर पलटवार किया। TMC नेता शांतनु सेन ने कहा- जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों की दलाली की, उनके मुंह से ऐसी बातें शोभा नहीं देतीं। दिलीप घोष मीडिया में दिखने के लिए ऐसी टिप्पणियां कर रहे हैं।

शांतनु ने कहा- राज्य की बात तो छोड़िए, 2024 के बाद भाजपा केंद्र की सत्ता में भी नहीं रहेगी। भाजपा विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A से डर गई है, इसलिए देश का नाम बदला जा रहा है।

G20 में देश के नाम की पट्‌टी पर INDIA की जगह भारत लिखा

इंडोनेशिया में पिछले साल 17वें G20 में PM मोदी के आगे देश का नाम INDIA लिखा था।

इंडोनेशिया में पिछले साल 17वें G20 में PM मोदी के आगे देश का नाम INDIA लिखा था।

नई दिल्ली में G20 समिट के पहले दिन 9 सितंबर को एक इवेंट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे देश का नाम INDIA की जगह भारत लिखा था। ये पहला हुआ जब किसी इंटरनेशनल इवेंट में प्रधानमंत्री की सीट के सामने देश का नाम INDIA नहीं लिखा गया।

इस मौके पर स्मृति ईरानी ने पीएम की तस्वीर शेयर करके कहा- उम्मीद और विश्वास का नाम- भारत। पूरी खबर यहां पढ़ें…

इंडिया बनाम भारत विवाद की दो वजह…

पहली वजह: 5 सितंबर को G20 डिनर इनविटेशन कार्ड पर President Of Bharat लिखा

इस विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब राष्ट्रपति भवन की तरफ से आयोजित किए गए डिनर के इनविटेशन कार्ड पर President Of India की जगह President Of Bharat लिखा गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

दूसरी वजह: 5 सितंबर को मोदी के इंडोनेशिया दौरे के कार्ड पर भी Prime Minister of Bharat लिखा

इसी दिन पीएम मोदी के इंडोनिशिया दौरे की घोषणा के लेटर पर भी इंडिया की जगह भारत नाम दिखाई दिया। PM के इस दौरे के कार्यक्रम से जुड़ा एक कार्ड BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने शेयर किया। जिसमें ‘प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत’ लिखा नजर आया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

6 सितंबर: PM ने मंत्रियों से कहा- इंडिया-भारत विवाद पर न बोलें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (6 सितंबर) को केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ मीटिंग की थी। इस दौरान उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वे इंडिया बनाम भारत के विवाद पर न बोलें। साथ ही G20 समिट पर अधिकृत व्यक्ति के अलावा कोई मिनिस्टर बयान न दें। पूरी खबर यहां पढ़ें…

विपक्ष ने सरकार पर लगाए आरोप, सरकार ने पलटवार किया…

5 सितंबर: कांग्रेस ने संविधान के डमी पेज के साथ लिखा- INDIA को मिटाना नामुमकिन; BJP ने स्पेलिंग मिस्टेक दिखाकर कहा- शर्मनाक

कांग्रेस ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें देश के संविधान की प्रस्तावना लिखी है। साथ ही एक कैरिकेचर को देश का नाम बदलते हुए दिखाया गया है। कैप्शन में कांग्रेस ने लिखा- ‘INDIA को मिटाना नामुमकिन है।’ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस की इस पोस्ट का स्क्रीन शॉट शेयर किया।

उन्होंने कांग्रेस की ओर से शेयर की गई संविधान की प्रस्तावना में स्पेलिंग मिस्टेक्स होने का दावा किया। जिन पर उन्होंने लाल घेरे किए हैं। इसके कैप्शन में जेपी नड्डा ने लिखा- क्या हम उस पार्टी से कोई उम्मीद कर सकते हैं, जो भारत की प्रस्तावना तक नहीं जानती। कांग्रेस = संविधान और डॉ. अंबेडकर के प्रति सम्मान की कमी। शर्मनाक! पूरी खबर यहां पढ़ें…

ये खबर भी पढ़ें…

PM ने कोणार्क चक्र के सामने किया मेहमानों का स्वागत:ब्रिटिश PM सुनक की पत्नी अक्षता ने फुटबॉल खेली

PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में G-20 समिट में आए वर्ल्ड लीडर्स का स्वागत किया।

PM नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में G-20 समिट में आए वर्ल्ड लीडर्स का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में G-20 समिट में आए वर्ल्ड लीडर्स का स्वागत किया। मोदी जिस जगह मेहमानों का स्वागत कर रहे थे, वहां बैकग्राउंड में कोणार्क मंदिर का सूर्य चक्र बना हुआ था।

जब बाइडेन वहां पहुंचे तो मोदी ने स्वागत किया। बाइडेन की नजर चक्र पर पड़ी तो PM उनका हाथ पकड़कर सूर्य चक्र के बारे में बताने लगे। बाइडेन भी उनकी बात सुनते नजर आए।

दो दिन की इस समिट में ऐसे और मोमेंट्स रहे, जिनकी चर्चा हो रही है। शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता सुनक ने ब्रिटिश काउंसिल हेडक्वार्टर में एक स्थानीय स्कूल के बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताए। उनसे बातचीत की और फुटबॉल भी खेली। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खड़गे को G20 में नहीं बुलाने पर पी चिदंबरम बोले:यह वहीं हो सकता है, जहां लोकतंत्र नहीं

पी चिदंबरम ने राष्ट्रपति के डिनर पार्टी में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को आमंत्रित नहीं करने की आलोचना की।

पी चिदंबरम ने राष्ट्रपति के डिनर पार्टी में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को आमंत्रित नहीं करने की आलोचना की।

9 सितंबर को G20 नेताओं के डिनर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नहीं बुलाया गया। ये डिनर पार्टी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने होस्ट किया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने इसकी आलोचना की।

उन्होंने कहा- यह केवल वहीं हो सकता है जहां कोई लोकतंत्र नहीं है। अभी ऐसी स्थिति नहीं है, जहां लोकतंत्र और विपक्ष का अस्तित्व खत्म हो जाए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Back to top button
%d bloggers like this: