POLITICS

केदारनाथ में शादी के लिए प्रपोज किया, वीडियो वायरल:बद्री-केदारनाथ समिति बोली

केदारनाथ में शादी के लिए प्रपोज किया, वीडियो वायरल:बद्री-केदारनाथ समिति बोली- श्रद्धालुओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, पुलिस बोली- एक्शन लेंगे

केदारनाथ2 महीने पहले

  • कॉपी लिंक
विशाखा नाम की एक यूट्यूबर ने शादी के लिए प्रपोज करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ। - Dainik Bhaskar

विशाखा नाम की एक यूट्यूबर ने शादी के लिए प्रपोज करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसके बाद विवाद शुरू हुआ।

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में शादी के लिए प्रपोज करने का वीडियो वायरल होने पर बद्री-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने एतराज जाहिर किया है। प्रपोज करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उसने लिखा- भोलेनाथ का आशीर्वाद।

मंदिर समिति ने पुलिस को पत्र लिखा है। कहा है कि ऐसी वीडियो और रील बनाने से श्रद्धालुओं पर नकारात्मक असर पड़ता है। पुलिस ने जवाब दिया कि हम एक्शन लेंगे।

प्रपोजल देखकर मंदिर परिसर में चौंक गए लोग
वीडियो में एक कपल केदारनाथ धाम में पूजा करता दिखाई दे रहा है। कुछ देर में लड़की को वीडियो शूट करने वाला रिंग बॉक्स देता है। वो अपने घुटने पर बैठकर लड़के को प्रपोज करती है। आसपास के लोग भी लड़की का प्रपोजल देखकर चौंक जाते हैं। कुछ लोग इस घटना को अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड करने लगते हैं।

प्रपोज करने वाली लड़की का इंस्टाग्राम पर राइडर गर्ल विशाखा नाम से अकाउंट है। उनके इंस्टाग्राम पर 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

प्रपोज करने वाली लड़की का इंस्टाग्राम पर राइडर गर्ल विशाखा नाम से अकाउंट है। उनके इंस्टाग्राम पर 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

लड़की ने लिखा- ये जादुई जगह, खुशी बयां नहीं कर सकती
वीडियो लड़की ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उसने लिखा- काफी प्लानिंग के बाद आखिरकार यह सच हो गया। समुद्र तल से 11 हजार 750 फीट की ऊंचाई पर मैंने केदारनाथ मंदिर में उसे प्रपोज किया। यह जगह वाकई जादुई है। भोलेनाथ के आशीर्वाद से आखिरकार ऑफिशियली उसने प्रपोजल स्वीकार कर लिया। मैं खुशी बयां नहीं कर सकती।

मंदिर समिति बोली- इन पर सख्त एक्शन लेना चाहिए
BKTC ने कहा कि मंदिर में पुलिस को सख्त निगरानी बरतनी चाहिए। इस तरह के वीडियो बनाने वालों पर सख्त एक्शन लेना चाहिए। यूट्यूबर्स और इंस्टाग्रामर्स केदारनाथ मंदिर के आसपास वीडियो बना रहे हैं और श्रद्धालुओं की भावनाओं को चोट पहुंचा रहे हैं। इसका केदरानाथ आने वाले श्रद्धालुओं पर, इस मंदिर की पवित्रता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।


Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: