अकाली-भाजपा गठबंधन के कयास में कूदी कांग्रेस:पंजाब प्रधान राजा वड़िंग बोले
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Punjab Congress President Amrinder Singh Raja Warring Statement; BJP SAD Alliance Lok Sabha Election
अकाली-भाजपा गठबंधन के कयास में कूदी कांग्रेस:पंजाब प्रधान राजा वड़िंग बोले- ये इकट्ठे ही थे, अलग होने का सिर्फ ड्रामा किया था
चंडीगढ़2 महीने पहले
- कॉपी लिंक

मीडिया से बात करते पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।
पंजाब में अकाली दल और भाजपा के दोबारा गठबंधन के कयासों में कांग्रेस भी कूद पड़ी है। कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने दावा किया कि दोनों का जल्द गठबंधन होगा। असल में अकाली दल और भाजपा हमेशा से एकसाथ थे। दोनों दलों ने किसान आंदोलन के वक्त दिखावे के लिए अलग होने का केवल ड्रामा किया था।
कभी अलग नहीं हुए भाजपा-शिअद
राजा वड़िंग ने कहा कि भाजपा कभी भी शिअद से अलग नहीं हुई। हरसिमरत कौर के पास वही कोठी और तामझाम था। इनके गठबंधन का समझौता पहले से तय है। वड़िंग ने कहा कि पंजाब के लोग व हिन्दू इनकी असलियत जानते हैं, यही कारण है कि वोटर अब इन पर भरोसा नहीं करेगा।

मनजिंदर सिरसा बोले- वड़िंग को अपनी पार्टी का पता नहीं
भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने कहा कि राजा वड़िंग अपनी पार्टी के बारे में तक कुछ नहीं कह सकते कि कब उन्हें हटाकर घर बिठा दिया जाएगा। इसके बावजूद उनके द्वारा दूसरी पार्टी के बारे में बयान देने पर उन्हें हैरानी है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भाजपा द्वारा किसी प्रकार का गठबंधन नहीं किया जाएगा, बल्कि अकेले चुनाव लड़ा जाना है।
शिअद प्रवक्ता बोले- झूठा प्रचार किया जा रहा
शिअद प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने भी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राजा वड़िंग के बयान पर हैरानी जताई। उन्होंने इस सूचना को केवल अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि शिअद-भाजपा गठबंधन को लेकर अधिकृत तौर पर दोनों दलों द्वारा कई बार इनकार किया जा चुका है। उन्होंने इसे केवल झूठा प्रचार करार दिया।
वड़िंग का जाखड़ पर तंज- जिनके खिलाफ बोले, अब उनसे भाई-बंदी करेंगे
राजा वड़िंग ने अकाली-भाजपा गठबंधन को लेकर पंजाब BJP के नवनियुक्त प्रधान सुनील जाखड़ पर भी तंज कसा। वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस में रहते हुए जाखड़ जिन राजनीतिक दलों के आमने-सामने होते रहे, अब उन्हीं के साथ भाई-बंदी करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें…
पंजाब में SAD-BJP के गठबंधन की कवायद तेज

पंजाब एक बार फिर से शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन होना लगभग तय है। दोनों में सीटों के फॉर्मूले से लेकर चुनाव स्ट्रैटजी सब तय हो चुका है। अब इंतजार है तो सिर्फ ऐलान का। दोनों पार्टियों के भीतरी सूत्रों का कहना है कि दोनों दल गठबंधन का ऐलान शीघ्र ही कर सकते हैं (पूरी खबर पढ़ें)