IDBI Recruitment 2022: स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर नौकरी का मौका, यहां जानें आवश्यक जानकारी
Latest Bank Jobs 2022: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर 25 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IDBI Recruitment 2022: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार IDBI SO Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर 25 जून 2022 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।
IDBI Vacancy 2022: इन पदों पर भर्ती
आधिकारिक सूचना के अनुसा, इस प्रक्रिया के माध्यम से विभिन्न विभागों में मैनेजर के 82 पद, जनरल मैनेजर के 111 पद और डिप्टी जनरल मैनेजर के 33 पद तहत सहित कुल 226 पदों पर भर्ती की जाएगी। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए।
IDBI Job 2022: क्या होनी चाहिए आयु सीमा
असिस्टेंट जनरल मैनेजर पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 28 साल से 40 साल और मैनेजर पदों के लिए 25 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं, डिप्टी जनरल मैनेजर पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 35 साल और अधिकतम आयु 45 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
IDBI Job Application 2022: इतना देना होगा आवेदन शुल्क
उम्मीदवार IDBI SO Recruitment 2022 के लिए 25 जून से 10 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि, अन्य उम्मीदवारों को 200 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।