Gujarat: मॉस्को से गोवा जा रहे चार्टेड विमान की जामनगर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
Moscow-Goa Chartered Flight Emergency Landing: फ्लाइट में बम की खबर के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है।
Moscow-Goa Chartered Flight Emergency Landing: गुजरात के जामनगर में लैंड करने वाले चार्टर्ड प्लेन में बम की खबर झूठी साबित हुई है। यह विमान रूस की राजधानी मॉस्को से गोवा जा रहा था। NSG को इस विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह विमान आज सुबह 10.30 बजे से 11.00 बजे के बीच में उड़ान भरेगा। जामनगर एयरपोर्ट डॉयरेक्टर ने कहा कि सभी बैग्स सही से चेक कर लिए गए हैं।
दरअसल, गोवा एटीसी के पास एक मेल आया, जिसमें चार्टर्ड फ्लाइट में बम होने की सूचना दी गई। इसके बाद तत्काल फ्लाइट की जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग (Jamnagar Aiport) कराई गई। सभी यात्रियों को फ्लाइट से सुरक्षित बाहर निकाला गया। बम स्क्वॉड की टीम फ्लाइट की सघन तरीके से जांच कर रही है।
जामनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट को रात करीब 9.49 बजे सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में सवार सभी 244 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है।
Gujarat | Outside visuals from Jamnagar Aiport where Moscow-Goa chartered flight was diverted after Goa ATC received a bomb threat.
Aircraft is under isolation bay & further investigation is underway. pic.twitter.com/rjge2VLnxe
— ANI (@ANI) January 9, 2023
मौके पर बम स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई हैं। इसके अलावा CISF के अधिकारी, कलेक्टर और एसपी एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं।
दिल्ली में भी हुई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
वहीं इससे पहले खबर सामने आई थी कि दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पर रनवे नंबर 28 पर एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी। विमानन कंपनी विस्तारा की दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही फ्लाइट में सोमवार शाम तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी।
बता दें, दिल्ली से भुवनेश्वर की ओर फ्लाइट जाने वाली थी, लेकिन दिल्ली से यह फ्लाइट ने जब उड़ान भरी तो पता लगा कि फ्लाइट के हाडरोलिक में कुछ खामी थी। इसके बाद 8.18 बजे इस बारे में कॉल किया गया और दो मिनट बाद यानी 8.20 बजे इसकी लैंडिंग हो गई। डीजीसीए सूत्रों का कहना है कि विस्तारा की फ्लाइट ए320 का ग्रीन हाइड्रोलिक सिस्टम फेल होने की वजह से विमान एयर टर्न बैक में फंस गया था। विमान की 8.20 बजे पर सुरक्षित लैंडिंग हुई।