Delhi MCD Election Result: दिल्ली एमसीडी चुनाव में चली झाड़ू, आप 134, भाजपा 104 और कांग्रेस को मिली 9 सीटें
Delhi MCD Chunav 2022 Result Updates: दिल्ली नगर चुनाव में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल की है।
Delhi Nagar Nigam Chunav Result 2022 Updates in Hindi: दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election) में आप ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। आम आदमी पार्टी ने 250 में से 134 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने 9 सीटें जीतीं हैं, वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीतीं हैं। दिल्ली एमसीडी चुनाव में पार्टी की जीत पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली के लोगों को इस जीत के लिए बधाई दी और बदलाव लाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को ठीक करने के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा। मतगणना बुधवार (7 दिसंबर) सुबह आठ बजे शुरू हो गयी थी। मतगणना के लिए 42 केंद्र बनाए गए थे। चुनाव आयोग के अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। 250 सीटों वाले दिल्ली नगर निगम में बहुमत का आंकड़ा 126 था।
भगवंत मान ने जतायी गुजरात चुनाव (Guajrat Election) में जीत की उम्मीद
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली एमसीडी चुनाव में जीत के बाद कहा कि दिल्ली की जनता ने 15 साल की भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा कर केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की सराकार बनाने के लिए बहुमत दिया है इसके लिए जनता का धन्यवाद। ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब आज वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित हो सकता है तो कल वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित नहीं हो सकता? गुजरात में आपको कल चमत्कार देखने को मिलेगा।
दिल्ली एमसीडी चुनाव (Delhi MCD Election) में आप की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार की जीत
सुल्तानपुरी-ए वार्ड से AAP उम्मीदवार बॉबी जीत गईं हैं। पहली बार MCD में ट्रांसजेंडर समुदाय का सदस्य होगा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की एकता जाटव को मात दी। सुल्तानपुर माजरा विधानसभा में मौजूद तीन में से एक प्रमुख वार्ड नंबर- 42 सुल्तानपुरी-ए वार्ड है। आम आदमी पार्टी ने पूर्व पार्षद संजय को टिकट काटकर बॉबी को मैदान में उतारा था। 38 साल की बॉबी को आम आदमी पार्टी ने सुल्तानपुरी माजरा विधानसभा सीट से सुलतानपुरी-ए वार्ड-43 से टिकट दिया था।
पार्टी | सीट (जीती) |
आप | 134 |
बीजेपी | 104 |
कांग्रेस | 9 |
निर्दलीय | 3 |
जानिए कौन हैं दिल्ली एमसीडी चुनावों में जीत हासिल करने वाली ट्रांसजेंडर बॉबी
MCD Election Result: BJP को करारा जवाब- राघव चड्ढा
आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी को दिल्ली की जनता से करारा जवाब मिला है। जनता ने उसी को वोट दिया है जो विकास के लिए काम करेगा। आज दिल्ली ने उस कीचड़ का सफाया कर दिया है, जिसे बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर फेंकने की कोशिश की थी। हम दिल्ली को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर में बदल देंगे।
एमसीडी चुनाव में जीत के बाद AAP उम्मीदवार बॉबी किन्नर ने कहा, “मेरी जीत जनता को समर्पित है। जिन लोगों ने भी मेरी जीत के लिए मेहनत की उन सभी का धन्यवाद। जनता के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।”
दिल्ली एमसीडी चुनाव में फेल हुए सभी EXIT Polls
BJP और AAP ने किया जीत का दावा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली एमसीडी चुनाव परिणामों पर कहा, “MCD में हम शानदार जीत दर्ज़ करने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया। लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी।”
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, “नगर निगम चुनाव में हमने मुद्दों पर चुनाव लड़ा है और AAP के झूठ-भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया। चुनाव के नतीजे कुछ भी हो सकते हैं। मैं कह सकता हूं कि अभी अंतिम नतीजे आना बाकी है लेकिन भाजपा को बहुमत मिलने की उम्मीद है।”
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा, “मेयर आप का होगा। बीजेपी ने दिल्ली को कचरे में ढक दिया था, इसे साफ किया जाएगा और एमसीडी में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनेगी. दिल्ली की जनता ने आप को एमसीडी में लाने का फैसला किया था ताकि दिल्ली स्वच्छ और सुंदर बने।”
वहीं, बीजेपी नेता हरीश खुराना ने कहा, “हमने कचरे के निस्तारण के लिए काम किया और यह कोरोना के दौरान भी जारी रहा। भाजपा ने काम किया है। इसलिए हमें विश्वास है कि अगला मेयर बीजेपी का ही होगा। पिछली बार भी सर्वे में बीजेपी को 50 सीटें मिली थीं, लेकिन हम दो-तिहाई बहुमत से जीते थे।”
दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Nagar Nigam Chunav 2022) काउंटिंग के दौरान CCTV कैमरों से निगरानी
अधिकारियों ने बताया है कि वोटों की गिनती के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। CCTV कैमरों से हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जाएगी।
4 दिसंबर 2022 को हुए MCD के 250 वार्डों के लिए मतदान में 50.48 फीसदी वोट पड़े थे। दिल्ली पुलिस ने वोटों की सुचारू गिनती के लिए कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित की है। 250 वार्डों वाले दिल्ली नगर निगम में 126 सीटें पाने वाली किसी भी पार्टी को बहुमत मिलेगा। अंतिम परिणाम दोपहर तक आने की उम्मीद है।
दस हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी (Delhi Police) तैनात
चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं। नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के अलावा कई अन्य छोटे दल और निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, “मतगणना केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन सहित कई अन्य क्षेत्रों में स्थित हैं।” पुलिस अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 कंपनियां और 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को केंद्रों पर तैनात किया गया है।
Live Updates