POLITICS

America में उतारी गई सभी फ्लाइट्स, एयर मिशन सिस्टम फेल

क्या है NOTAM? जिसकी वजह से रुक गया अमेरिका का एयर ट्रैफिक, हजारों लोग हुए परेशान, 2 दिन में नॉर्मल हो पाएंगे हालात

Air Mission System Fails : अमेरिका में एयर मिशन सिस्टम फेल हो गया है। इस वजह से 400 उड़ाने एयरपोर्ट्स पर खड़ी हैं।

वाशिंगटन

Updated:

America, American Flights, America News,

America में एयर मिशन सिस्टम फेल (Image- Twitter/Dulles_Airport)

Air Mission System Fails : मंगलवार-बुधवार को अमेर‍िका में कई घंटे तक व‍िमानों का आना-जाना बंद रहा। ऐसा एक तकनीकी खराबी के चलते हुआ। खराबी का कारण क्‍या है, यह पता नहीं है। राष्‍ट्रपत‍ि जो बाइडेन ने कहा है क‍ि कारण का पता लगाया जाए। सायबर अटैक की आशंका से इनकार क‍िया गया है।

स्‍थानीय समय के अनुसार, मंगलवार रात को द‍िक्‍कत शुरू हुई। बुधवार सुबह नौ बजे तक करीब 4000 फ्लाइट्स लेट हो चुकी थीं। इसके कुछ देर बाद ही व‍िमानों का आना-जाना शुरू हो सका।

व‍िमानों की आवाजाही पर न‍ियंत्रण रखेने वाली एजेंसी Federal Aviation Administration (FAA) ने स्‍थानीय समय के अनुसार बुधवार सुबह नौ बजे तक व‍िमानों की रवानगी रोकने का आदेश दे द‍िया था। FAA का कहना था क‍ि Notice to Air Missions system (NOTAMs) फेल हो गया है। यह वो स‍िस्‍टम है ज‍िसके जर‍िए व‍िमान कर्मचार‍ियों को जरूरी सूचनाएं भेजी जाती हैं।

इस मामले की गंभीरता इसी बात से लगाई जा सकती है कि राष्‍ट्रपत‍ि जो बाइडेन को भी पूरे मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद व्‍हाइट हाउस की ओर से एक बयान जारी हुआ। इसमें कहा गया क‍ि क‍िसी सायबर हमले के चलते यह तकनीकी खामी सामने आने के कोई सबूत नहीं हैं। राष्‍ट्रपत‍ि की ओर से कारणों का पता लगाने का आदेश द‍िया गया है।

एयर मिशन सिस्टम को सही करने के लिए USFAA काम कर रहा है। यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने बताया कि हम सिस्टम चेक कर रहे हैं और इसे जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश कर रहे हैं। FAA ने ट्वीट कर जानकारी दी, “हम अभी भी NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम) को पूरी तरह से सही करने के लिए काम कर रहे हैं। कुछ फंक्शनंस अब सही से काम कर रहे हैं जबकि कुछ बाकी हैं।”

पढें अंतरराष्ट्रीय (International News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 11-01-2023 at 17:22 IST

Akshay kumar, Disha Patani

9 Photos

Nargis Fakhri, Nargis Fakhri dress

10 Photos

7 Photos

राशि व्यक्तित्व

मेष राशि के लोग आम तौर पर बहुत चतुर स्वभाव के होते हैं। इनकी खासियत यह है कि ये बहुत जोशीले और जिद्दी स्वभाव वाले तथा अपमान बर्दाश्त नहीं करने वाले होते हैं। किसी बात को तब तक नहीं स्वीकार करते हैं, जब तक इनका खुद का नुकसान नहीं हो रहा हो। अक्सर अपने गुप्त…

वृष राशि के व्यक्ति स्वभाव से शांति पसंद होते हैं। ये अपने काम में काफी लगन वाले होते हैं। किसी काम में जुट जाते हैं तो उसे तब तक नहीं छोड़ते हैं, जब तक उसका समाधान नहीं मिल जाता है। वृष राशि के जातकों को ज्योतिष शास्त्र से जुड़ी पुस्तकें पढ़ना, खेल-कूद, नृत्य, गायन, सत्संगति,…

मिथुन राशि के लोग अस्थिर स्वभाव के लेकिन आकर्षक व्यक्तित्व एवं चरित्र के होते हैं। उन्हें हर दिन नए परिवर्तन, भ्रमण और विविधता प्रिय होती है। ये बेहद हाजिर जवाब और फ़ुर्तीले होते हैं। इन लोगों की जिज्ञासु प्रवृत्ति और चतुराई इनको सामाजिक समारोहों और किसी भी पार्टी में आकर्षण का केन्द्र बना देती हैं।…

कर्क राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं और दूसरों के जीवन से बहुत मतलब रखते हैं। इस राशि के लोगों को अपने जन्म स्थान से काफी लगाव होता है। चंद्रमा की वजह से इन्हें स्थान परिवर्तन करते रहना पड़ता है। स्वभाव में दृढ़ता होती है, साथ में दुर्बलता भी रहती है। इनकी मनःस्थिति परिवर्तनशील…

इस राशि के लोगों का व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है और ये खुद भी अपने व्यक्तित्व को अधिक आकर्षक बनाना चाहते हैं। सिंह राशि के लोगों को जीवन से प्रेम होता है। इनकी आवश्यकताएं सामान्य से कहीं अधिक होती है, साथ ही ये लोग अधिक खर्चीले भी होते हैं। इनके हाथों में पैसा बिलकुल…

कन्या राशि वाले जातकों का स्वभाव कुछ-कुछ सरल और कुछ-कुछ कठोर होता है। ऐसे जातकों को प्रकृति से लगाव होता है, इसीलिए इन्हें बागवानी करना और खूबसूरत पौधों की देखभाल करना बेहद पसंद होता है। ये लोग अपने उतावलेपन और जल्दबाज़ी के कारण अकसर मुसीबत में फंस जाते हैं। इनके स्वभाव की सबसे बड़ी कमी…

तुला राशि के लोग अन्य लोगों के समक्ष खुद को बहुत छोटा अनुभव करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कभी-कभी आलोचना का शिकार होना पड़ता है। इस राशि के जातक भावुक होते हैं और प्रायः उनकी भावुकता उन्हें धोखा दे जाती है। इस राशि के लोग न्याय, जनस्वतंत्रता, जनाधिकार और सौंदर्य से लगाव रखते हैं।…

वृश्चिक राशि के जातकों का प्रेम संबंध एक अनोखे प्रकार का होता है। इनका पंचम स्थान मीन से संबंधित है। इसीलिए इस राशि के लोग अक्सर भ्रम के शिकार रहते हैं। वृश्चिक राशि वाले लोग प्रेम के भूखे होते हैं। उनकी शक्ति प्रेम ही होती है। ये प्रेम के बदले प्रेम की चाह रखते हैं।…

धनु राशि के लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। ये खाने और शराब पीने के मामले में बहुत लापरवाह होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें मोटापा और नशेड़ी होते है। इन्हें पारिवारिक संबंधों में बिलकुल भी दिलचस्पी नहीं होती है। यहां तक कि ये अपने खून के रिश्तों से भी दूर रहने की कोशिश…

मकर राशि के जातकों की स्मृति शक्ति मजबूत होती है। इसके साथ ही इनके विचारों में गहराई भी देखने को मिलती है। आर्थिक मामलों में मकर राशि के जातक अधिक सावधानी से कार्य लेते हैं। सबसे ख़ास बात यह है मकर राशि के जातक एक साथ कई कार्यों को करने में सक्षम होते हैं। अर्थात…

कुंभ राशि के जातकों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। इस राशि के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। इनकी तार्किक शक्ति काफी अधिक होती है। ये बुद्धिमान लोगों से दोस्ती रखने में विश्वास रखते हैं। भेड़चाल चलना इनकी आदत नहीं होती है कुंभ राशि के जातकों को अपने काम में दखलअंदाज़ी बर्दाश्त नहीं होती है। सामाजिक…

मीन राशि के जातक कलात्मक विचारों के होते हैं। मीन राशिफल के अनुसार, कला, संगीत, साहित्य लेखन जैसे विषय मीन राशि वालों के प्रिय विषय होते हैं। यदि शिक्षा क्षेत्र में जातक इन विषयों का चुनाव करते हैं तो जातक अधिक सफलता प्राप्त होती है। इसके अलावा इन्हें फोटोग्राफी, ज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, अंकशास्त्र तथा लाइब्रेरी…

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button
%d bloggers like this: