लखीमपुर केस में जमानत के लिए SC पहुंचा था आशीष मिश्रा, पर उल्टा पड़ गया मामला
Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर केस में जमानत के लिए SC पहुंचा था आशीष मिश्रा, पर उल्टा पड़ गया मामला
आशीष मिश्रा की तरफ सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने पैरवी की। उनका कहना था कि पुलिस ने जो केस दर्ज किया है उसमें कोई चश्मदीद गवाह नहीं है। लिहाजा उसे जमानत पर रिहा करने में कोर्ट को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
लखीमपुर खीरी केस के आरोपी केंद्रीय मंत्री आशीष मिश्रा ने जमानत हासिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन कोर्ट ने तल्ख लहजे में कहा कि SIT ने मामले की जांच पूरी करके चार्जशीट दाखिल कर दी है। लिहाजा लोअर कोर्ट पहले चार्ज फ्रेम करने का काम करे। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच को बताया गया कि लोअर कोर्ट इस मामले पर 29 नवंबर को सुनवाई करने वाली है। सुप्रीम कोर्ट का कहना था कि लोअर कोर्ट एक सप्ताह के भीतर चार्ज फ्रेम करने का काम करे।
आशीष मिश्रा की तरफ सीनियर एडवोकेट मुकुल रोहतगी ने पैरवी की। उनका कहना था कि पुलिस ने जो केस दर्ज किया है उसमें कोई चश्मदीद गवाह नहीं है। लिहाजा उसे जमानत पर रिहा करने में कोर्ट को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। जस्टिस नाथ ने उनसे पूछा कि इससे क्या फर्क पड़ता है। मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी। आशीष की तरफ से पेश वकील रंजीत कुमार का कहना था कि जिस दिन किसानों की मौत हुई आशीष मौके पर मौजूद नहीं था। वो घटनास्थल से चार किमी दूर एक दंगल में था। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद हैं। उनका कहना था कि वो 11 माह से जेल में बंद है। जनवरी 2022 में पुलिस की स्पेशल टीम चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। उनका कहना था कि किसानों की मौत इस वजह से हुई क्योंकि उन्होंने काफिले पर हमला किया था। वाहन चालक संतुलन खो बैठे और गाड़ी उनके ऊपर चढ़ गई।
एडवोकेट का कहना था कि ये आरोप गलत है कि उनके क्लाईंट ने फायरिंग की थी। किसी भी डेड बॉडी पर गोली का निशान नहीं मिला है। उनका कहना था कि आशीष का किसानों की मौत में कोई हाथ नहीं था। 10 फरवरी को इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आशीष को जमानत पर रिहा कर दिया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन सीजेआई एनवी रमना ने फैसले को खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि हाईकोर्ट ने तथ्यों पर गौर ही नहीं किया। कई ऐसे पहलुओं को नजरंदाज किया गया जो संगीन हो सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जमानत रद होने के बाद आशीष जेल में बंद है। ध्यान रहे कि आशीष को जमानत पर रिहा किए जाने के बाद राजनीतिक स्तर पर भी खासी आलोचना हुई थी। इसमें सबसे ज्यादा किरकिरी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के साथ यूपी की योगी सरकार की हुई थी। माना गया था कि सरकार ने जमानत की अर्जी का विरोध ही दमदार तरीके से नहीं किया।
पढें राष्ट्रीय (National News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.
First published on: 25-11-2022 at 21:43 IST
राशि व्यक्तित्व
मेष राशि के लोग आम तौर पर बहुत चतुर स्वभाव के होते हैं। इनकी खासियत यह है कि ये बहुत जोशीले और जिद्दी स्वभाव वाले तथा अपमान बर्दाश्त नहीं करने वाले होते हैं। किसी बात को तब तक नहीं स्वीकार करते हैं, जब तक इनका खुद का नुकसान नहीं हो रहा हो। अक्सर अपने गुप्त…
वृष राशि के व्यक्ति स्वभाव से शांति पसंद होते हैं। ये अपने काम में काफी लगन वाले होते हैं। किसी काम में जुट जाते हैं तो उसे तब तक नहीं छोड़ते हैं, जब तक उसका समाधान नहीं मिल जाता है। वृष राशि के जातकों को ज्योतिष शास्त्र से जुड़ी पुस्तकें पढ़ना, खेल-कूद, नृत्य, गायन, सत्संगति,…
मिथुन राशि के लोग अस्थिर स्वभाव के लेकिन आकर्षक व्यक्तित्व एवं चरित्र के होते हैं। उन्हें हर दिन नए परिवर्तन, भ्रमण और विविधता प्रिय होती है। ये बेहद हाजिर जवाब और फ़ुर्तीले होते हैं। इन लोगों की जिज्ञासु प्रवृत्ति और चतुराई इनको सामाजिक समारोहों और किसी भी पार्टी में आकर्षण का केन्द्र बना देती हैं।…
कर्क राशि के लोग बहुत भावुक होते हैं और दूसरों के जीवन से बहुत मतलब रखते हैं। इस राशि के लोगों को अपने जन्म स्थान से काफी लगाव होता है। चंद्रमा की वजह से इन्हें स्थान परिवर्तन करते रहना पड़ता है। स्वभाव में दृढ़ता होती है, साथ में दुर्बलता भी रहती है। इनकी मनःस्थिति परिवर्तनशील…
इस राशि के लोगों का व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है और ये खुद भी अपने व्यक्तित्व को अधिक आकर्षक बनाना चाहते हैं। सिंह राशि के लोगों को जीवन से प्रेम होता है। इनकी आवश्यकताएं सामान्य से कहीं अधिक होती है, साथ ही ये लोग अधिक खर्चीले भी होते हैं। इनके हाथों में पैसा बिलकुल…
कन्या राशि वाले जातकों का स्वभाव कुछ-कुछ सरल और कुछ-कुछ कठोर होता है। ऐसे जातकों को प्रकृति से लगाव होता है, इसीलिए इन्हें बागवानी करना और खूबसूरत पौधों की देखभाल करना बेहद पसंद होता है। ये लोग अपने उतावलेपन और जल्दबाज़ी के कारण अकसर मुसीबत में फंस जाते हैं। इनके स्वभाव की सबसे बड़ी कमी…
तुला राशि के लोग अन्य लोगों के समक्ष खुद को बहुत छोटा अनुभव करते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कभी-कभी आलोचना का शिकार होना पड़ता है। इस राशि के जातक भावुक होते हैं और प्रायः उनकी भावुकता उन्हें धोखा दे जाती है। इस राशि के लोग न्याय, जनस्वतंत्रता, जनाधिकार और सौंदर्य से लगाव रखते हैं।…
वृश्चिक राशि के जातकों का प्रेम संबंध एक अनोखे प्रकार का होता है। इनका पंचम स्थान मीन से संबंधित है। इसीलिए इस राशि के लोग अक्सर भ्रम के शिकार रहते हैं। वृश्चिक राशि वाले लोग प्रेम के भूखे होते हैं। उनकी शक्ति प्रेम ही होती है। ये प्रेम के बदले प्रेम की चाह रखते हैं।…
धनु राशि के लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। ये खाने और शराब पीने के मामले में बहुत लापरवाह होते हैं, जिसकी वजह से इन्हें मोटापा और नशेड़ी होते है। इन्हें पारिवारिक संबंधों में बिलकुल भी दिलचस्पी नहीं होती है। यहां तक कि ये अपने खून के रिश्तों से भी दूर रहने की कोशिश…
मकर राशि के जातकों की स्मृति शक्ति मजबूत होती है। इसके साथ ही इनके विचारों में गहराई भी देखने को मिलती है। आर्थिक मामलों में मकर राशि के जातक अधिक सावधानी से कार्य लेते हैं। सबसे ख़ास बात यह है मकर राशि के जातक एक साथ कई कार्यों को करने में सक्षम होते हैं। अर्थात…
कुंभ राशि के जातकों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। इस राशि के लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। इनकी तार्किक शक्ति काफी अधिक होती है। ये बुद्धिमान लोगों से दोस्ती रखने में विश्वास रखते हैं। भेड़चाल चलना इनकी आदत नहीं होती है कुंभ राशि के जातकों को अपने काम में दखलअंदाज़ी बर्दाश्त नहीं होती है। सामाजिक…
मीन राशि के जातक कलात्मक विचारों के होते हैं। मीन राशिफल के अनुसार, कला, संगीत, साहित्य लेखन जैसे विषय मीन राशि वालों के प्रिय विषय होते हैं। यदि शिक्षा क्षेत्र में जातक इन विषयों का चुनाव करते हैं तो जातक अधिक सफलता प्राप्त होती है। इसके अलावा इन्हें फोटोग्राफी, ज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, अंकशास्त्र तथा लाइब्रेरी…