केंद्र में आधा दर्जन से ज़्यादा कैबिनेट मंत्रियों और करीब सौ सांसदों के हैं दो से अधिक बच्चे
Nearly 32% Of The BJP’s Lok Sabha MPs Have Three Or More Children: एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के करीब 32 प्रतिशत सांसदों के तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं।
गोरखपुर (Gorakhpur) से भाजपा सांसद (BJP MP) और एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) ने शुक्रवार को लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण (Population Control) कानून बनाने के लिए बिल पेश किया। हालांकि रवि किशन के खुद चार बच्चे हैं। हालांकि इसके लिए वह कांग्रेस (Congress) की नीति को जिम्मेदार मानते हैं। बिल पेश करने से ठीक पहले एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में रवि किशन ने कहा था कि अगर कांग्रेस अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाती तो मेरे चार बच्चे नहीं होते। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बढ़ती जनसंख्या के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था।
आधा दर्जन कैबिनेट मंत्रियों के दो से अधिक बच्चे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा 28 केंद्रीय कैबिनेट मंत्री (Cabinet Ministers) हैं। इसमें अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, गिरिराज सिंह जैसे दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है। मंत्रियों की प्रोफाइल से मिली जानकारी के मुताबिक, 28 केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों में से आठ के दो से अधिक बच्चे हैं।
नेता | बच्चे |
अमित शाह | 1 |
राजनाथ सिंह | 3 |
नितिन गडकरी | 3 |
निर्मला सीतारमण | 1 |
नरेंद्र सिंह तोमर | 3 |
अर्जुन मुंडा | 3 |
पीयूष गोयल | 2 |
प्रह्लाद जोशी | 3 |
सर्बानंद सोनोवाल | अविवाहित |
गिरिराज सिंह | 1 |
अश्विनी वैष्णव | 2 |
गजेंद्र सिंह शेखावत | 3 |
राजकुमार सिंह | 2 |
मनसुख मंडाविया | 2 |
जी. किशन रेड्डी | 2 |
अनुराग ठाकुर | 0 |
परसोत्तमभाई रूपला | 2 |
भूपेन्द्र यादव | 0 |
हरदीप सिंह पुरी | 2 |
किरण रिजिजू | 0 |
पशुपति कुमार पारस | 2 |
ज्योतिरादित्य सिंधिया | 2 |
वीरेंद्र कुमार | 2 |
नारायण राणे | 2 |
धर्मेंद्र प्रधान | 2 |
स्मृति जुबिन ईरानी | 3 |
सुब्रह्मण्यम जयशंकर | 3 |
महेंद्र नाथ पांडेय | 1 |
भाजपा के करीब 32% सांसदों के तीन या तीन से अधिक बच्चे
न्यूजक्लिक कि एक रिपोर्ट के मुताबिक, कम से कम 149 लोकसभा सांसदों के तीन या उससे अधिक बच्चे हैं। इन 149 सांसदों में से 96 भाजपा के हैं। दूसरे तरीके से कहें तो, लोकसभा में भाजपा के लगभग एक-तिहाई (31.68%) सांसद दो-बच्चे के मानदंड का पालन नहीं करते हैं, जिसे आम तौर पर परिवारों के लिए आदर्श माना जाता है।
पिछले UP विधानसभा में 50% भाजपा विधायकों के थे दो से अधिक बच्चे
रवि किशन जिस राज्य (उत्तर प्रदेश) से सांसद हैं, पिछले विधानसभा में वहां के 50 प्रतिशत भाजपा विधायकों के तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं। जुलाई 2021 में प्रकाशित टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया था कि उत्तर प्रदेश के कुल भाजपा विधायकों में से आधे के तीन या तीन से अधिक बच्चे हैं। तब उत्तर प्रदेश राज्य विधानसभा द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार, 397 विधायकों में से जिनकी बायो प्रोफाइल वेबसाइट पर अपलोड की गई थी उसमें से 304 सत्तारूढ़ दल से थे। उन 304 में से 152 (बिल्कुल आधे) के तीन या उससे अधिक बच्चे थे।