कर्क में बुध-सूर्य की युति से महा धनलाभ के प्रबल योग! इन राशि वालों की इनकम में हो सकती है बढ़ोतरी
सूर्य और बुध का गोचर इन राशियों के लिए बेहद ही फलदायी साबित होगा, जानिए क्या कहती है आपकी राशि-
Mercury and Sun Conjunction: जुलाई के महीने में सूर्य और बुध मिलकर बुधादित्य योग बनाने जा रहे हैं। यह बुधादित्य योग कर्क राशि में बनेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी बुध और सूर्य दोनों ग्रह मिलते हैं तो ‘बुधदित्य योग’ बनता है। सूर्य एक दिन पहले कर्क राशि में आएंगे, वहीं कुछ घंटों बाद बुध भी इस राशि में प्रवेश करने जा रहा है। दोनों ग्रहों की युति बहुत ही शुभ मानी जाती है। वैदिक ज्योतिष में जहां सूर्य को आत्मा, पिता, मान, प्रतिष्ठा, सरकारी नौकरी का कारक माना गया है।
वहीं बुध को बुद्धि, व्यापार, संचार कौशल और ज्ञान का कारक माना जाता है। कुंडली में इन दोनों ग्रहों की युति व्यक्ति को भाग्यशाली बनाती है। दरअसल 16 जुलाई को सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 16 जुलाई की देर रात को बुध ग्रह भी कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस प्रकार कर्क राशि में बुध और सूर्य की युति होगी और इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। कर्क राशि में बनने वाला बुधादित्य योग 3 राशि वालों को काफी लाभ देगा। जानिए किन 3 राशियों को इस युति से जबरदस्त लाभ मिलने की उम्मीद है-
17 जुलाई 2022 से चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य
मेष राशि: सूर्य और बुध का कर्क राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए शुभ फल देगा। इन लोगों को करियर में तरक्की मिलेगी। प्रमोशन मिलने के योग हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश में थे, उन्हें अब अच्छी खबर मिलेगी। वहीं कड़ी मेहनत से परीक्षा-साक्षात्कार में भी सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग काफी शुभ साबित होगा। वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर माहौल अच्छा रहेगा। वेतन वृद्धि हो सकती है। नए तरीके से आमदनी हो सकती है। व्यापारियों को यह समय काफी लाभ देगा। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे।
तुला राशि: कर्क राशि में बुध-सूर्य की युति तुला राशि के लोगों को लाभ देगी। इस राशि के लोगों को करियर में बड़ी तरक्की मिलेगी। नई नौकरी मिलेगी। पदोन्नति-वृद्धि के प्रबल योग हैं। व्यवसायियों को भी लाभ होगा। आप निवेश करके लाभ कमा सकते हैं। नई गृह-कार खरीद सकते हैं।