उत्तराखंड में कांपी धरती:पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4 मापी गई
- Hindi News
- National
- Uttarakhand Earthquake Update | Uttarakhand Pithoragarh Struck By 4 Magnitude Earthquake Today (Updates)
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देहरादूनएक महीने पहले
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके पिथौरागढ़ में शाम 4:38 बजे महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
भारतीय उपमहाद्वीप में कई जगह भूकंप का खतरा
भारत को भूकंप के खतरे के आधार पर जोन-2, 3, 4 और 5 में बांटा गया है। जोन-2 सबसे कम खतरे वाला और जोन-5 सबसे ज्यादा खतरे वाला जोन माना जाता है। दक्षिण भारत के ज्यादातर हिस्से सीमित खतरे वाले जोन-2 में आते हैं। मध्य भारत भी कम खतरे वाले जोन-3 में आता है।
वहीं, जोन-4 में जम्मू और कश्मीर का कुछ हिस्सा, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, उत्तर बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र शामिल हैं। जोन-5 में जम्मू-कश्मीर, पश्चिमी और मध्य हिमालय, उत्तर और मध्य बिहार, उत्तर-पूर्व भारत, कच्छ का रण और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह आते हैं।